बारिश का ऐसा सैलाब आया की पूरा स्कूल पानी-पानी हो गया, जहां देखो वहां सिर्फ पानी ही पानी

 

आपको नज़र आने वाला ये नज़ारा किसी नदी नाले या किसी झरने का बिलकुल नहीं है बल्कि एक सरकारी स्कूल का है जहां आप देख सकते हैं की बारिश का सारा पानी स्कूल के क्लास रूमों में भर रहा है। बारिश के बाद बाद कुछ ऐसा था की पूरा स्कूल पानी से से सराबोर हो गया। घुटने तक पानी भरा हुआ था। अब ज़रा सोचिये की जब ये हालत है तो नौनिहालों की पढ़ाई कैसे होगी। वह कैसे पढ़ पाएंगे। ये नज़ारा छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंज से सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो सरकारी दावों की पोल खोल रहे हैं। तस्वीरों में नज़र आ रहा है की बच्चे अपने स्कूल बैग समेटकर यहां-वहां सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत गंज में मौजूद प्राथमिक स्कूल के अंदर पानी का बहाव इस कदर तेज है की मानो स्कूल के अंदर ही कोई झरना फूट पड़ा हो। एक नज़र में ऐसा नज़ारा दिखाई पड़ रहा है जैसे पानी का सैलाब आ गया हो। ऐसी भी जानकारी है की बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। छतों से पानी टपक रहा है जो सीधे क्लासरूम में भरता है। खैर तस्वीरें देखकर की अंदाज़ा लगाया जा सकता है। स्कूल में ऐसी कोई जगह नहीं जहां पर पानी न भरा हो।

मासूम बच्चे अपना बैग उठाकर किसी तरह पानी के तेज बहाव से बचने की कोशिश करते दिखाई दिए। वह बाहर निकलने की जद्दोजहद कर रहे थे। हालात इत कदर बिगड़ गए की स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी।
गंभीर सवाल ये है की स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार व्यवस्था ऐसी क्यों नहीं कर रहे जिससे बच्चों को परेशानी न हो। जर्जर भवनों में बच्चों की जान खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। देखने वाली बात होती है की प्रशासन आगे क्या सख्त कदम उठाता है।-


By - sagar tv news
09-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.