चलती बस का टायर फटने से भड़की आग,पूरी बस धू-धू कर हुई ख़ाक, 26 यात्रियों की बची जान | SAGAR TV NEWS |

 

चलती हुई यात्री बस में अचानक से आग लग गयी जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है बस का टायर फटने के बाद आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस जलकर ख़ाक हो गई। घटना इंदौर-देवास एबी रोड पर शिप्रा थाना के सामने हुई। इस दौरान यात्रियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और सभी 26 यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था। साथ ही सामान भी निकाल लिया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
बताया गया की रीवा से इंदौर आ रही यात्री बस में टायर फटने के बाद आग लगी आग ने भीषण रूप ले लिया था। इस दौरान चालक की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। कोई जनहानि नहीं हो पाई। समय रहते यात्रियों को उतार लिया था।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बायपास पर अंबे ट्रेवल्स की बस रीवा से 26 यात्रियों को लेकर इंदौर आ रही थी। रास्ते में अचानक टायर से चिंगारी उठी और धुआं निकलने लगा। चालक विजय कुशवाह ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। इसके बाद यात्रियों और राहगीरों की मदद से लगेज भी बाहर निकाल लिया गया।

 

 

घटना को लेकर बताया गया की टायर से चिंगारी निकलने के बाद धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बस धू-धू कर जल उठी। बस रीवा से चलकर सतना समेत अन्य स्थानों से यात्रियों को लेकर इंदौर आ रही थी।
गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 


By - sagar tv news
09-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.