Sagar- पीली कोठी दरगाह की नई प्रबंधन कमेटी को लेकर विवाद, अध्यक्ष ने न्यायालय की ली शरण

 

सागर शहर की पीली कोठी दरगाह प्रबंधन कमेटी के पुनर्गठन को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्व प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली ने नई गठित कमेटी को चुनौती देते हुए न्यायालय का रुख किया है। अब जब तक न्यायालय इस मामले में अपना आदेश नही देता तब तक नई कमेटी हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
उनका आरोप है कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना,कारण बताओ नोटिस या सुनवाई का अवसर दिए नई कमेटी का गठन कर दिया, जो वक्फ नियमों के सिद्धांतों का उल्लंघन है।

 

 

अरशद अली का कहना है कि उनकी प्रबंधन कमेटी का कार्यकाल अभी शेष था, इसके बावजूद बीच कार्यकाल में छलपूर्वक जमजम होटल वालो की नई कमेटी का गठन कर दिया गया। जो वहां अपना व्यवसाय संचालित करने के उद्देश्य से कमेटी के आड़ लेकर सक्रिय हुए है। उन्होंने इस कार्रवाई को पूरी तरह गैर-कानूनी बताते हुए संबंधित आदेश को चुनौती देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

इसी क्रम में अरशद अली ने जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जब तक न्यायालय इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं देता, तब तक यथास्थिति बनाए रखी जाए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि नई गठित प्रबंधन कमेटी को बलपूर्वक दरगाह का चार्ज लेने या प्रबंधन में हस्तक्षेप करने की अनुमति न दी जाए तथा वर्तमान कमेटी को पूर्ववत कार्य करने दिया जाए।

 

 

उन्होंने बताया कि मामले में वक्फ बोर्ड के आदेश के खिलाफ सक्षम न्यायालय में याचिका दायर की जा रही है बहरहाल अब इस पूरे विवाद पर सभी की नजर न्यायालय के आगामी आदेश पर टिकी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
09-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.