सागर- नाबालिग को हुआ प्यार, फिर कथित लाखों की ब्लैकमेलिंग और प्रेमी युवक की गई जान !

 

सागर जिले के खुरई की एक नाबलिग युवती की सोशल मीडिया के जरिये एक युवक से दोस्ती हुई। बातचीत के बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। लेकिन प्यार अपने अंजाम तक पहुंचता इससे पहले ही इस रिश्ते का दुःख अंत हो गया। जी हाँ कुछ समय बाद यह रिश्ता कथित ब्लैकमेलिंग, लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेने के आरोपों तक पहुंच गया। और आखिरकार प्रेमी युवक ने अपनी जान दे दी।

बताया गया की खुरई देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की नाबालिग छात्रा की इंस्टाग्राम के जरिए प्रयागराज निवासी 19 साल के युवक से दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। और बाद में खतरनाक मोड़ पर ये रिश्ता ख़त्म हो गया।

छात्रा के परिजनों ने खुरई देहात थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया की युवक उनकी बेटी को उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी दबाव में उसने घर से करीब 35 तोला सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नकद युवक को दे दिए। शिकायत मिलने के बाद खुरई देहात पुलिस आरोपी की तलाश में प्रयागराज पहुंची। लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस टीम के लौटने के कुछ समय बाद सूचना मिली कि युवक ने अपने घर में जान दे दी। ढाई साल पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की पहचान हुई थी। ऐसी भी जानकारी सामने आई की 18 अप्रैल 2026 को युवक एक बार फिर खुरई पहुंचा। वह छात्रा के निजी स्कूल गया। लेकिन उस दिन छात्रा स्कूल नहीं आई थी। युवक स्कूल स्टाफ को एक थैला देकर गया और कहा कि जब छात्रा स्कूल आए तो उसे दे दिया जाए। लेकिन अगले दिन भी छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल प्रबंधन को संदेह हुआ। थैला खोलकर देखा गया तो उसमें एक टिफिन, एक मोबाइल फोन और एक पत्र रखा हुआ मिला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी और सामान उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी थी।--


By - sagar tv news
09-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.