स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर SDM का सख्त एक्शन, अस्पताल,मेडिकल और लैब का संचालन बंद

 

बिना वैध दस्तावेजों के अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। जिस पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसा है। जांच पड़ताल के बाद एसडीएम का सख्त एक्शन देखने को मिला। जहां अस्पताल, लैब और मेडिकल का संचालन बंद करने के निर्देश दिए। कार्यवाई एमपी के गुना जिले में की गई। बताया गया की आरोन में स्वास्थ्य सेवाओं में नियमों की अनदेखी जा रही थी। इसीको लेकर निजी संस्थानों पर बड़ी कार्यवाई की गई। एसडीएम मंजूषा खत्री के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने भोपाल मल्टी केयर हॉस्पिटल, इंदौर पैथोलॉजी लैब और भोपाल मल्टी केयर मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण कर दस्तावेजों की गहन जांच की।

 

इस दौरान अस्पताल, पैथोलॉजी लैब और मेडिकल स्टोर के पंजीयन, लाइसेंस, संचालन की अनुमति और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान भोपाल मल्टी केयर हॉस्पिटल और इंदौर पैथोलॉजी लैब के संचालक आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर एसडीएम मंजूषा खत्री ने दोनों संस्थानों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किये। वहीं मेडिकल स्टोर में भी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे भी तत्काल बंद करा दिया गया। प्रशासन ने संबंधित विभाग को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

 

इस कार्रवाई के बाद आरोन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन की माने तो बिना वैध अनुमति, बिना लाइसेंस और नियमों का उल्लंघन कर संचालित किसी भी स्वास्थ्य संस्थान के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

एसडीएम ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का साफ सन्देश है की मरीजों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
09-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.