ड्रग्स मामले में जीतू पटवारी के भाई से पूछताछ, पुलिस ने हिरासत की पुष्टि की, जांच तेज

 

मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब इंदौर में सामने आए एक कथित ड्रग्स मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी का नाम सामने आया। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि मामले की जांच के दौरान नाना पटवारी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल एफआईआर दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की जा रही है, जबकि अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों के कब्जे से करीब 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। बरामद पदार्थ की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

 

 

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने दो लोगों के नाम बताए, जिनमें नाना पटवारी और मानव गंगवानी शामिल हैं। इसी आधार पर पुलिस ने नाना पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। डीसीपी के अनुसार, फिलहाल एफआईआर दो गिरफ्तार आरोपियों पर दर्ज की जा रही है, जबकि अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि नाना पटवारी के विरुद्ध पूर्व के कुछ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। हालांकि वर्तमान मामले में उनकी भूमिका की जांच अभी जारी है और पुलिस ने इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

 

 

वहीं इस पूरे मामले पर जीतू पटवारी की ओर से उनके अधिवक्ता जय हार्डिया ने जानकारी दी कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि नाना पटवारी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी नाना पटवारी से मुलाकात नहीं हो सकी है और पुलिस ने हिरासत में लेने का समय भी स्पष्ट नहीं किया है। अधिवक्ता के अनुसार पुलिस ने फिलहाल केवल इतना बताया है कि नाना पटवारी जांच के दायरे में हैं। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
09-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.