भेड़ाघाट का विश्वप्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात का विहंगम दृश्य, एक झलक देखने टूरिस्ट हो रहे बेताब...

 

विश्वप्रसिद्ध भेड़ाघाट धुआंधार नाम आपने सुना ही होगा… वही धुआंधार जहां संगमरमर वादियों के बीच नर्मदा की धारा 50 फीट ऊपर से गिरती है और नर्मदा जल सफेद धुएं के समान उड़ने लगता है. जी हां, वहीं भेड़ाघाट जहां मोहनजोदड़ो, अशोका से लेकर डंकी मूवी शूट की जा चुकी है.

 

 

 

मानसून का सीजन आने के बाद एक बार फिर अपने पुराने विहंगम दृश्य में नजर आने लगा है, जिसकी एक झलक देखने टूरिस्ट बेताब हो रहे हैं. लोग बड़ी संख्या में बारिश के बीच धुआंधार के नजारे का आनंद लेने पहुंचने लगे है, दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते नर्मदा नदी उफान पर आ गई. जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट का विहंगम दृश्य विकराल हो गया है

 

 

 

 

यह वही भेड़ाघाट का धुआंधार है. जहां स्वर्ग की तरह नजारा दिखाई देता है. जब टूरिस्ट भेड़ाघाट की धुआंधार के नजदीक पहुंचते है. तब पानी की बूंदे शरीर में पड़ती है. जिनके एहसास से टूरिस्ट झूम उठते है, यहां संगमरमर और हरी वादियों के बीच बहने वाली नर्मदा को देखकर हर कोई देखता ही रह जाता है यह संगमरमर की चट्टाने भी आकर्षण का केंद्र है जिसे मंदर कूदनी के नाम से जाना जाता है,

 

 

 

 

धुआँधार जलप्रपात भेड़ाघाट क्षेत्र का प्रमुख दर्शनीय स्थान है। यहाँ नर्मदा की धारा 50 फुट ऊपर से गिरती है। जिसका जल सफेद धुंए के समान उड़ने लगता है। इसी कारण इसे धुंआधार कहते हैं। धुंआधार जलप्रपात को यूनेस्को द्वारा 20 मई 2021 को विश्व धरोहर के रूप में सम्मिलित किया गया


By - sagar tv news
10-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.