दो महिलाओं ने सड़क पर मचाई ग़दर, लाठी-डंडों से दो युवकों को पीटा, वीडियो आया सामने
दो महिलाओं ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीच सड़क पर ऐसा तांडव मचाया की लोग हैरान रह गए। उन्होंने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे भी चले। काफी देर तक खूनी संघर्ष चलता रहा। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट से यातायात प्रभावित हुआ। घटना रीवा जिले के अमहिया थाना क्षेत्र स्थित सबसे व्यस्ततम सिरमौर चौराहे की है जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा था।
बताया जा रहा है की अवैध वसूली और आपसी विवाद की आशंका के बीच दो महिलाओं ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच सड़क पर जमकर पिटाई की। लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। वहीं सिरमौर चौराहे से विश्वविद्यालय मार्ग तक लंबा जाम भी लग गया। पिटाई करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल अमित सिंह बघेल का कहना था की वह अपना ऑटो स्टैंड पर खड़ा कर नीचे उतरा ही था कि लाठी-डंडों से दो महिलाओं और उनके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। जबकि उसका कोई पुराना विवाद नहीं था। दूसरे घायल युवक ने हमलावरों में से एक की पहचान राजू खान के रूप में की है।
घटना की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पिटाई का शिकार दोनों युवक शराब के नशे में लग रहे थे। जिन्हे पुलिस ने संजय गाँधी अस्पताल भेजा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही घटना के असल कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।------