Sagar -भाजपा के रोड शो में हनुमान डांस कराना पड़ा भारी, थाने में मामला दर्ज कराने की मांग
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ रोड-शो में भगवान हनुमान के स्वरूप में कलाकार को नृत्य कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, पूरे देश में इसका विरोध किया जा रहा है इसी क्रम में अब सागर में भी शिवसैनिकों ने मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है,
शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि भाजपा खुद को हिंदुओं और सनातन धर्म की सबसे बड़ी रक्षक बताती है, लेकिन सत्ता के लालच और चुनावी फायदे के लिए हमारे आराध्य भगवान हनुमान का ऐसा अपमान उसकी खोखली और ढोंगी राजनीति को उजागर करता है। राजनीतिक प्रचार के लिए भगवान का ऐसा उपयोग निंदनीय है अगर यही कृत्य विपक्षी के किसी नेता ने किया होता तो वह जेल में होता शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी कहा कि धार्मिक प्रचार और राजनीतिक एजेंडे में अंतर होना चाहिए।
भगवान के भेष में कलाकार से पार्टी का झंडा उठवाकर नृत्यादि करवाना सर्वथा अनुचित है। इस कृत्य से देश के करोड़ों सनातनियों और हिंदू समाज की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस कृत्य पर जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।