Sagar- बिजली पोल पर अचानक से भड़की आग, धू-धू कर जल उठा मीटर बॉक्स, मची रही अफरा-तफरी
सागर के शास्त्री वार्ड स्थित बिजली पोल में आग लगने से अचानक हड़कंप की स्थिति बन गयी। बताया जा रहा है चिंगारी निकलने के बाद आग तेजी से फैलती गई। जिसे कुछ ही देर में बिजली पोल पर लगे हुए बॉक्स में आग भड़कने से वह धू-धू कर जल उठा। काफी देर तक आग का सिलसिला चलता रहा। और ऊंची लपटें उठती रही। सप्लाई चालू होने की वजह से लोगों में डर बना हुआ था। इसलिए आग पर काबू पाने किसी ने ज्यादा जोखिम नहीं उठाया।
इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आगजनी की ये पूरी घटना शास्त्री वार्ड के शुक्ला गली से सामने आई है। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग टीम को इस बात की सूचना दी। बताया गया की आग पोल पर स्थित एक बॉक्स में लगी थी। जिसमें मीटर लगे हुए थे। आग लगातार फैलती जा रही थी। जिससे खंबे पर मौजूद अन्य केबिलें भी इसकी चपेट में आ जाने से जल उठी। एलटी लाइन भी जल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम द्वारा पहले आग बुझाई गई इसके बाद सुधार कार्य किया गया।
जानकारी के मुताबिक सुबह के समय अचानक से शुक्ला गली में बिजली पोल पर मीटर बॉक्स में आग भड़क गयी। जब आग मीटर बॉक्स में पहुंची तो ये और तेज हो गयी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की चपेट में आने से अन्य केबिलें भी बुरी तरह जल गई। काफी देर तक बिजली के पोल में आग सुलगती रही। हालांकि सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिससे आग और ज्यादा नहीं फ़ैल पाई। टीम ने सुधार कार्य किया।------