किराना व्यवसायी के घर में चोरी और म-र्डर कर भागे अज्ञात चोर, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
किराना व्यवसायी के घर में घुसकर पहले चोरों ने चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। वहीं मर्डर करने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना सामने आने के बाद सनसनी फ़ैल गयी। बड़ी संख्या में आसपास लोग जमा हो गए। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामला एमपी के डिंडौरी जिले के विक्रमपुर चौकी अंतर्गत हरई गांव से सामने आया है। बताया जा रहा है की अज्ञात बदमाशों ने किराना व्यवसायी के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और व्यवसायी का मर्डर भी कर दिया। जिस समय घटनाक्रम है तब घर पर मृतक अकेला ही था। शुरुआत में चोरी गए सामान का आंकलन नहीं किया जा सका था।
मृतक की पहचान हरई निवासी किराना व्यवसायी ऊधोराम साहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही विक्रमपुर चौकी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची थी। जहां साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू की गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक घटना के समय ऊधोराम साहू घर में अकेले थे। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने चोरी के दौरान ही उनका मर्डर किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल में जुट गयी है। चोरी में कितना सामान ले जाया गया इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है वहीं मर्डर के पीछे की वास्तविक वजह क्या है। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।