मध्य प्रदेश पहुंचे केंद्रीय मंत्री, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नितिन गडकरी का मेगा निरीक्षण

 

 

देश के सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दो दिवसीय निरीक्षण दौरे पर निकले हैं। दिल्ली से शुरू हुआ यह दौरा राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश पहुंचा, जहां उन्होंने देर रात मंदसौर में रात्रि विश्राम किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का जमीनी स्तर पर निरीक्षण शुरू किया है। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वे सड़क मार्ग से परियोजना के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन कर रहे हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा शेष कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

दिल्ली से रवाना होने के बाद उनका काफिला अलवर, बूंदी और कोटा होते हुए राजस्थान के कई हिस्सों से गुजरा। इस दौरान उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर बनी सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मुकुंदरा सुरंग का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। बुधवार देर रात केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले स्थित रूपरा सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। उनके आगमन पर क्षेत्रीय विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया तथा परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

गुरुवार को नितिन गडकरी का दौरा आगे बढ़ेगा। वे मंदसौर से रतलाम होते हुए गुजरात के वडोदरा पहुंचेंगे। इस दौरान थांदला और दाहोद के बीच अधूरे पड़े निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे देश की सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में से एक है। इसके पूर्ण होने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में व्यापार, परिवहन, उद्योग और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री का यह निरीक्षण दौरा परियोजना की प्रगति को गति देने और शेष कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसियों को क्या नए निर्देश दिए जाते हैं और एक्सप्रेस-वे का शेष कार्य कब तक पूरा होता है।


By - sagar tv news
10-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.