सरकारी स्कूल भवन बना जानलेवा, कभी भी हो सकता है हादसा, लेकिन बच्चों की किसी को फिक्र नहीं

 

क्या प्रशासन किसी हादसे के इन्तजार में है क्या जब किसी तरह की घटना घट जायेगी तब ही सुध ली जायेगी। आखिर नौनिहालों की जान के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। दरअसल हम उस सरकारी स्कूल की बात कर रहे हैं जो नदी के कटाव और बारिश की वजह से खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। तस्वीरें नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के मेहरागांव से सामने आई हैं। जो सोचने पर मजबूर कर रही हैं।

 

 

 

सरकारी हाई स्कूल के भवन की हालत जर्जर है लेकिन फिर भी बच्चों को यहां पढ़ाई कराई जा रही है जबकि लापरवाही काफी भारी भी पड़ सकती है खतरे का अंदेशा बना हुआ है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूल संचालित होने से बच्चों को मजबूरन यहां पढ़ाई करनी पड़ रही है। कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है न ही सुधार कार्य कराया जा रहा है।

 

 

 

नरसिंहपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है की गाडरवारा के मेहरागांव स्थित सरकारी हाई स्कूल का भवन नदी के कटाव और लगातार बारिश के चलते खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। स्कूल के नीचे की मिट्टी बह जाने से भवन का हिस्सा खोखला हो चुका है। वहीं कमरों का फर्श भी कई जगह धंस गया है। लेकिन फिर भी यहां रोजाना बच्चों की कक्षाएं संचालित हो रही हैं।

 

 

 

 

मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है की भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार अधिकारियों को दी जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
सरपंच माया विश्वकर्मा भी जिला मुख्यालय से लेकर भोपाल तक शिकायत कर चुकी हैं।
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है की नदी के कटाव से भवन प्रभावित हुआ है। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द मरम्मत की व्यवस्था की जाएगी।


By - sagar tv news
10-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.