सागर- निगम कर्मचारियों का चक्काजाम,सड़क पर बैठकर महिलाएं बोली लिखित में दें ! | SAGAR TV NEWS |
सागर में नगर निगम के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है जिसको लेकर हड़ताल की जा रही थी। लेकिन समस्या का समाधान न होने के बाद सभी कर्मचारियों ने सड़क पर उतारते हुए चक्काजाम कर दिया। जिससे नगर निगम कार्यालय के सामने दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी। महिलाएं सड़क पर बैठ गयी। सूचना मिलने के बाद नगर विधायक शैलेन्द्र जैन मौके पर पहुंचे और बातचीत करते हुए समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा की 5 करोड़ रूपये का लोन लेकर कर्मचारियों के वेतनमान का भुगतान किया जाएगा। जिससे संयुक्त मोर्चा सहमत हो गया। लेकिन महिला कर्मचारी असहमत थी। वह इस बात पर अड़ी हुई थी की उन्हें लिखित में आश्वासन चाहिए। तभी हड़ताल वापिस की जायेगी। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। वहीं संयुक्त मोर्चा के सदस्य की नोंक-झोंक भी हो गई।
दरअसल बीते कुछ दिनों से सागर नगर निगम के कर्मचारी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए थे। जिस वजह से काम काज पर काफी असर पड़ रहा था। वहीं व्यवस्थाएं भी चरमराने लगी थी। बताया गया की कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन्हें काफी परेशानी आ रही है। इसलिए हड़ताल शुरू की गयी थी। लेकिन कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने निगम कार्यालय के सामने सड़क जाम कर दी।
जिससे यातायात प्रभावित हुआ। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने के बाद नगर विधायक शैलेन्द्र जैन और निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की वहीं समाधान की बात भी कही। विधायक बोले की 5 करोड़ रुपये लोन लेकर कर्मचारियों के वेतनमान का भुगतान किया जायेगा। अन्य मांगो पर भी उचित निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। जिससे हड़ताल ख़त्म हो गयी।
लेकिन महिलाओ ने संयुक्त मोर्चा के फैसले का विरोध किया। उनका कहना था की हड़ताल तभी वापिस होगी जब उन्हें लिखित में आश्वासन मिलेगा। खबर पढ़े जाने तक हड़ताल जारी थी।------