निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का स्लैब ढहा, दबने से दो मजदूर घा-यल, भाग गए जिम्मेदार और ठेकेदार !

 

निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। जिसके नीचे दबने से एक मजदूर घायल हो गए। जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मजदूरों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हैरानकरने वाली ये सामने आई की जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार मौके से गायब हो गए। घटना एमपी के डिंडौरी जिले के चटुवा गांव से सामने आई है। जहां सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाला हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। जहां मामले की जांच शुरू की गयी।
वहीं कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

 

बताया जा रहा है की चटुवा गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार देर रात छत की ढलाई के दौरान अचानक एक कमरे का स्लैब भरभराकर नीचे गिर गया। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान कई मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। जिनमें दो मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने बिना वक़्त गंवाए राहत कार्य शुरू किया और दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई। आरोप लगाया की उपयंत्री की निगरानी में छत की ढलाई निर्धारित मानकों के विपरीत की गई। जिससे स्लैब अतिरिक्त भार नहीं झेल पाने से ढह गया। साथ ही कहा की हादसे के बाद उपयंत्री, ठेकेदार और सरपंच मौके से चले गए।

 

 

मामले में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने संज्ञान लेते हुए संबंधित उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने और पूरे निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
10-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.