सागर- 18 दिन बाद खत्म हुआ नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन, चक्का जाम के बाद बनी सहमति | SAGAR TV NEWS

 

सागर नगर निगम कर्मचारियों का पिछले 18 दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन और हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। नगर विधायक शैलेन्द्र जैन और निगम अध्यक्ष की मौजूदगी में आंदोलन खत्म कराने की घोषणा की गई। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद सफाई मित्र महिला कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने नगर निगम कार्यालय के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें केवल मौखिक नहीं, बल्कि लिखित आश्वासन दिया जाए। नगर निगम कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन समाप्त होने की घोषणा के बाद भी कुछ कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। विशेष रूप से सफाई मित्र महिला कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और लिखित अल्टीमेटम की मांग पर अड़ गईं। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

 

 

स्थिति को देखते हुए सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री से विस्तृत चर्चा की। लंबे समय तक चली बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर बिंदुवार विचार किया गया। चर्चा के दौरान कई लंबित मामलों के निराकरण पर सहमति बनी और कुछ मांगों पर तत्काल कार्रवाई भी की गई। बैठक के बाद नगर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वेतन एवं अन्य लंबित भुगतान शुक्रवार, शनिवार अथवा अधिकतम मंगलवार तक जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही कर्मचारियों की अन्य प्रशासनिक मांगों के निराकरण की प्रक्रिया भी शुरू करने का भरोसा दिया गया।

 

 

आयुक्त के आश्वासन के बाद सफाई मित्र कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से चर्चा की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और कर्मचारी संतुष्ट होकर अपने-अपने कार्यस्थलों के लिए रवाना हुए। करीब 18 दिनों तक चले इस आंदोलन के कारण नगर निगम के कई विभागों का कामकाज प्रभावित हुआ था। अब आंदोलन समाप्त होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य नागरिक सेवाएं दोबारा सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि तय समय सीमा में सभी वादे पूरे नहीं हुए तो वे दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।

 

 


By - sagar tv news
10-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.