नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही समर्थकों का सड़क पर प्रदर्शन, दतिया में BJP में बवाल !

 

भाजपा ने पिछला विधानसभा चुनाव हारे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया उपचुनाव का टिकट नहीं दिया। पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और व्यापारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

 

 

 

प्रदर्शनकारियों ने दुकानें बंद कर भोपाल में भी विरोध करने की चेतावनी दी है। उनके समर्थक खुलकर भाजपा के खिलाफ बयान बाजी करने लगे है नरोत्तम मिश्रा को टिकिट नहीं मिलना उनके समर्थक भाजपा में गुटबाजी बता रहे है इतना ही नहीं इसका खामियाजा भुगतने की चेतावनी भी दे रहे है,

 

 

 

व्यापारियों ने कहा- नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने से व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। इससे व्यापारियों को दिक्कत होगी। हम भोपाल जाकर धरना-प्रदर्शन करेंगे और टिकट काटने के फैसले का विरोध करेंगे। जरूरत पड़ी तो बाजार भी बंद रखेंगे।

 

 

 

 

 

वहीं, उपचुनाव की घोषणा के बाद से नरोत्तम मिश्रा चुनावी तैयारियों में जुटे थे। सभाएं करके अपनी पुरानी गलतियों पर माफी मांग रहे थे। उन्होंने बुधवार को नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की चर्चा थी। अब तक 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। इनमें से 4 ने जमा कर दिया है।


By - sagar tv news
11-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.