दतिया में BJP का बवाल ! NH-44 पर 11 घंटे जाम, पथराव-लाठीचार्ज, समर्थक ने किया बड़ा प्रयास फिर !

 

दतिया उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा के बाद विरोध प्रदर्शन ने बड़ा रूप ले लिया। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने भाजपा कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-44 पर करीब 10 से 11 घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान लगभग 50 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें हजारों वाहन फंस गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

 

 

 

 

भाजपा उम्मीदवार घोषित होने के बाद नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का विरोध लगातार बढ़ता गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर धरना देकर नेशनल हाईवे-44 को पूरी तरह जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने कई दौर की समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क छोड़ने को तैयार नहीं हुए। देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

 

 

 

 

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 5 बजे आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

 

 

 

 

इसी दौरान एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नरोत्तम मिश्रा के एक समर्थक ने कथित तौर पर बड़ा प्रयास करने की कोशिश की। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बोतल छीन ली और बड़ी घटना टाल दी। बाद में पुलिस अधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं की समझाइश के बाद स्थिति कुछ हद तक शांत हुई।

 

 

 

 

काफी देर तक चले प्रदर्शन के कारण दतिया से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह प्रभावित रहा। हजारों यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने की कोशिश करता रहा।

 

 

 

 

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन उपचुनाव के बीच यह विरोध बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी कैसे दूर करती है और आने वाले दिनों में चुनावी माहौल किस दिशा में जाता है।


By - sagar tv news
11-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.