किराये के मकान में जिस्मों का सौदा, पति-पत्नी करा रहे थे धंधा, छापे में दो महिला तीन ग्राहक गिरफ्तार

 

 


किराए के मकान में जिस्मों का सौदा हो रहा था। देह बेचकर पैसे कमाए जा रहे थे। ये धंधा जमकर फल फूल रहा था। जिससे आसपास के लोग परेशान थे। महिला अपने पति के साथ मिलकर इस घिनौने काम को अंजाम दे रही थी। आधा पैसा खुद पत्नी रखती जबकि आधे पैसे महिला को दिए जाते थे। पुलिस तक इस गोरखधंधे की शिकायत पहुंची तो। टीम ने दो पुलिस कर्मियों को ग्राहक बनाकर भेजा और सौदेबाजी के बाद छापा मार दिया। कार्यवाई जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहागी इलाके में की गई। देह व्यापार के अड्डे का खुलासा करते हुए पुलिस ने मौके से महिला समेत तीन ग्राहक और धंधा कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। फ़िलहाल पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है की जबलपुर के अधारताल के सुहागी क्षेत्र में मंजू नाम की महिला अपने पति के साथ किराये से रहती थी। जो आसपास के इलाकों से महिलाओं और लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करा रही थी। जिसके घर बाहरी और अनजान लोगों का आना-जाना लगातार बने रहने से आये दिन विवाद होते थे। आसपास के लोग खासे परेशान थे। इसीलिये उन्होंने पुलिस से शिकायत की, जांच पड़ताल में पुलिस को देह व्यापार की आशंका हुई। जिसके बाद दो पुलिस कर्मियों को ग्राहक बनाकर भेजा सौदेबाजी की गयी बातचीत होते ही टीम को इशारा कर दिया। जहां तत्काल छापा मारकर देह व्यापार के अड्डे का खुलासा किया गया। खुद महिला थाना प्रभारी और एडिशनल एसपी मौके पर थी। इस दौरान मंजू के साथ एक अन्य महिला और तीन पुरुष मौके पर मिले। तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मंजू उसकी साथी महिला और तीनों पुरुषों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

जांच में सामने आया की 5 सौ से 1 हजार रूपये में सौदा तय होता था। ग्राहकों के मोबाइल पर युवतियों की फोटो भेजकर बातचीत होती थी। लड़की तय होने पर ग्राहकों को बुलाया जाता था। जिनमें आधे पैसे मंजू के होते थे।

फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही ये पता लगाया जा रहा है की इसमें और कौन कौन शामिल था। इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।------
मामले में सीएसपी आशीष जैन ने जानकारी दी।--


By - sagar tv news
11-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.