Sagar - नाना नानी के घर सो रही थी मासूम, अचानक आई भरभराने की आवाज, अंदर जाकर देखा तो फटी रह गई आँखे

 

सागर के मकरोनिया के दीनदयाल नगर में एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची कमरे में सो रही थी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, दीनदयाल नगर निवासी कालीचरण वर्मा के करीब 8-9 साल पुराने मकान में छह वर्षीय सृष्टि (पिता- बंटी) अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। शनिवार को वह कमरे में सो रही थी। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

 

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान जर्जर होने पर नगर पालिका मकरोनिया ने मकान मालिक कालीचरण वर्मा को मकान खाली करने के लिए दो बार नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद मकान खाली नहीं कराया गया था।

 

 

घटना की सूचना मिलने पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

मकरोनिया थाना पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के
कारणों और संभावित लापरवाही की जांच शुरू कर दी है

 

 


By - sagar tv news
11-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.