जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस में RPF का बड़ा एक्शन! 10 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस से एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैग से करीब 80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मादक पदार्थ राजस्थान से लाकर दक्षिण भारत ले जाया जा रहा था। एमपी के उज्जैन में रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ को नारकोटिक्स विंग से गोपनीय सूचना मिली थी कि जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस में एक युवक बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

जैसे ही ट्रेन उज्जैन स्टेशन पहुंची, आरपीएफ की टीम ने कोच एस-1 में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध स्थिति में मिला। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से करीब 80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू विश्नोई निवासी पीथावास, जिला जोधपुर, राजस्थान बताया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, बरामद एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि यह ड्रग्स राजस्थान के कोटा से लाई गई थी और इसे दक्षिण भारत के किसी राज्य में पहुंचाया जाना था।

कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हवाले कर दिया है। अब एनसीबी इस पूरे नेटवर्क की जांच करेगी कि ड्रग्स की खेप कहां से आई, किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। रेलवे मार्ग के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं लगातार सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। ऐसे में आरपीएफ और नारकोटिक्स विंग की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हैं।


By - sagar tv news
11-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.