दो दिन से बंद घर में मिला खौ-फनाक मंज़र, शिक्षक पति-पत्नी कंकाल बने मिली फिर हुआ ये....

 

शिक्षक पति-पत्नी अपने घर में थे लेकिन दो दिनों से वह दिखाई नहीं दिए न उनसे किसी तरह का संपर्क हो पाया। लगातार फोन लगाने के बाद जवाब न मिलने पर जब लोग उनके घर पहुंचे तो खौफनाक मंज़र सामने आया। दरवाजा बाहर से बंद था लेकिन अंदर दिल को झखझोर कर देने वाली तस्वीर थी। पलंग पर आग में जलने के बाद राख और हड्डियों के ढांचे पड़े हुए थे। जिनकी पहचान करना भी संभव नहीं है। दिल दहला वाली घटना एमपी के सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद एसपी, डीएसपी और अन्य अमला पहुंचा था। वहीं एफएसएल टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ ने भी साक्ष्य जुटाए। अब डीएनएस टेस्ट से पुष्टि की जाएगी। फिलहाल ये साफ़ नहीं है की शिक्षक दम्पति के साथ हुआ क्या। ये हादसा है या घटना को अंजाम दिया गया है। मृतकों के बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

कमरे के अंदर का मंज़र कुछ ऐसा था की पलंग पर सिर्फ राख और हड्डियां पड़ी हुई थी। अन्य सामान भी जल गया। उगली गांव में शिक्षक दंपति के साथ हुई इस घटना से लोग स्तब्ध रह गये। बताया गया की शिक्षिका मालती धुर्वे कुम्हड़ा (केवलारी) गांव वहीं शिक्षक समन सिंह धुर्वे दामीझोला (मोहबर्रा) में पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों पूरी तरह आग में जल चुके थे। बॉडी राख और हड्डियों में तब्दील हो गयी। जिनकी पहचान करना बेहद मुश्किल है। दोनों बॉडी पलंग पर पड़े मिले हैं। इस दौरान पलंग और कूलर भी पूरी तरह जल गए। शुरूआती जानकारी के हिसाब से घटना बीते दो दिन पहले या उसके बाद हुई होगी। लेकिन कैसे क्या हुआ फिलहाल ये साफ़ नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिवनी एसपी, केवलारी से डीएसपी और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे थे।
बताया जा रहा है की दोनों बच्चों का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ही वैज्ञानिक रूप से यह पुष्टि हो सकेगी की घर में मिली दोनों डेड बॉडी उनके माता-पिता के ही हैं या नहीं। पति-पत्नी से पिछले दो दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद घर जाकर जानकारी ली गई। दोनों के बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।---


By - sagar tv news
11-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.