वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण,कब्जा हटाने पहुंची टीम से उलझी महिलाएं, बोलेरो के नीचे लेटा युवक
वन विभाग की टीम के सामने उस समय एक बड़ी समस्या खड़ी हो गयी जब एक युवक बोलेरो वाहन के नीचे लेट गया। और हंगामा करने लगा। वहीं महिलाएं भी टीम से उलझ बैठी और जमकर नोंक-झोंक हुई। बताया गया की वन विभाग का अमला वन भूमि पर कब्जा हटाने पहुंचा था। तभी जोरदार हंगामा हो गया। तस्वीरें एमपीके शिवपुरी जिले के कोलारस से सामने आई है। प्रदर्शन करने वाला युवक ट्रेक्टर छुड़ाने के लिए वाहन के नीचे लेट गया था।
ये पूरी घटना शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के उकावल गांव से सामने आई। दरअसल टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई कर रहे हैं। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वनकर्मियों ने जब जुताई कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद मुकेश आदिवासी नाम का युवक ट्रैक्टर को बचाने बोलेरो वाहन के नीचे जाकर लेट गया। वनकर्मियों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश काफी की। लेकिन वह तब तक वाहन के नीचे से नहीं निकला, जब तक ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार नहीं हो गया। ट्रैक्टर निकने के बाद ही युवक बाहर आया। जिससे वन विभाग की टीम ट्रैक्टर जब्त किये बगैर वापिस लौटना पड़ा।
आरोप है की सनवारा बीट के उकावल गांव के पास 100 बीघा से ज्यादा वन भूमि पर जूर गांव के करीब 10 आदिवासी परिवारों ने कब्जा किया है। इस भूमि को वन विभाग ने प्लांटेशन के लिए चिन्हित किया है। जिससे टीम कब्जा हटाने की कार्रवाई कर रही है।
मामले में काेलारस रेंजर गोपाल जाटव का कहना था की जंगल में अतिक्रमण की सूचना मिली थी। टीम के जाने पर वह ट्रैक्टर भगा ले गए। ये लोग पहले से ही अतिक्रमित जमीन पर खेती कर रहे हैं। जिन्हे नोटिस दिए गए हैं।--