सागर- अज्ञात वाहन की टक्क र से बाइक सवार युवक की मौत और फिर! | SAGAR TV NEWS |

 

देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के देवरी-रहली मार्ग पर ग्राम परासिया के पास शुक्रवार देर रात हुआ। राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक को गंभीर हालत में पड़ा देखा। उसके पास ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही रहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

 

 

रहली अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. प्रशांत हजारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को देर रात अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान सुनील पिता चंदू गौंड (30 वर्ष), निवासी बीना बारह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी बाइक क्रमांक एमपी-15-जे-7730 से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

शनिवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। रहली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने हादसे को देखा हो या संबंधित वाहन के बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

 

 


By - sagar tv news
11-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.