सागर- तालाब में नहा ने गए दो मासूम की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे रहली थाना क्षेत्र की बलेह चौकी अंतर्गत ग्राम गुड़ा खुर्द के पास स्थित चंदेना तालाब, सलैया में यह दर्दनाक हादसा हुआ।

 

 

बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय लवकुश पिता राहुल सिंह आदिवासी और 12 वर्षीय शिवम पिता बाबू यादव, दोनों निवासी ग्राम गुड़ा खुर्द, अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर बलेह चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला तालाब में डूबने से हुई दुर्घटनावश मौत का माना जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

बरसात के मौसम में तालाब, नदी और जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाने से ऐसे हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील करता रहा है कि बच्चों को अकेले गहरे पानी में न जाने दें और जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतें। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और जलाशयों के आसपास सतर्कता की आवश्यकता को सामने ला दिया है।

 

 


By - sagar tv news
11-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.