दतिया विवाद के बीच नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव से मुलाकात, BJP बोली- इस्तीफे नहीं होंगे मंजूर

 

दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा में मचे सियासी घमासान के बीच शनिवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की।

 

 

 

इस मुलाकात के बाद भाजपा ने साफ संदेश दिया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और दतिया उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेगी। दतिया उपचुनाव में भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली थी। कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए और कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफे देने की भी खबरें सामने आईं।

 

 

 

 

 

इसी बीच मुख्यमंत्री निवास में हुई इस अहम बैठक को संगठन की एकजुटता और डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में भाजपा दतिया उपचुनाव लड़ेगी और ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करेगी।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि दतिया से कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा भावावेश में इस्तीफे देने की जानकारी सामने आई है, लेकिन पार्टी संगठन ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगा। हेमंत खण्डेलवाल ने विश्वास जताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने के लिए काम करेगा।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान है तथा संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। दतिया उपचुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक सरगर्मी तेज है। ऐसे में मुख्यमंत्री निवास में हुई यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि भाजपा इस एकजुटता के संदेश को चुनावी मैदान में किस तरह जीत में बदलती है।


By - sagar tv news
12-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.