Sagar - यात्री बस में युवक ने की युवती से गंदी हरकत, करतूत कैमरे में कैद, थप्पड़ पड़ते ही भागा युवक

 

सागर जिले में महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं है जो काफी चिंताजनक बात है। ये बात कोई यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि यात्री बस में युवती के साथ एक युवक ने जो कथित तौर पर हरकत की उसने शर्मसार करके रख दिया। घटनाक्रम सागर के देवरी थाना क्षेत्र का है। जहां बस में एक युवक ने युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत की। बस फिर क्या था युवती ने भी मुंह तोड़ जवाब देते हुए थप्पड़ जड़ दिया। जिससे युवक तुरंत भाग खड़ा हुआ। ये पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बन गयी।

 

 

 

 

सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है की यात्री बस स्टैंड पर खड़ी हुई थी जिसमें सवारियां बैठी हुई है कुछ आ रही हैं। इसी दौरान युवक पहले युवती के नजदीक आता है लेकिन भीड़भाड़ होने के बाद वह पहले पीछे फिर आगे युवती के करीब आकर खड़ा हो जाता है। तभी उसने जो हरकत की वह सोचने पर मजबूर कर देने वाली है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया। खबर पढ़े जाने तक पीड़िता की तरफ से शिकायत नहीं की गयी थी।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की देवरी बस स्टैंड पर यात्री बस खड़ी हुई थी। जिसमें आगे तरफ दो युवतियां बैठी हुई थी। तभी नीतेश गौंड़ नाम का एक युवक आया और युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। जिससे युवती असहज हुई पहले तो उसने बचने की कोशिश की, लेकिन जब युवक नहीं माना तो वह गुस्से में लाल हो गयी और तुरंत ही उसकी पिटाई कर दी। सीसीटीवी में कैद होने वाली ये पूरी घटना देखी जा सकती है। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

 

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता या फरियादी की ओर से कोई शिकायत नहीं की गयी है। इसलिए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाई की है।

मामले में नवागत एसडीओपी अरुण उइके का कहना है की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां का है साथ ही बस में मौजूद महिलाओं और युवतियों की पहचान की जा रही है। पूछताछ के लिए एक युवक को बुलाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।------


By - sagar tv news
12-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.