Sagar- बुआ से दिनदहाड़े बच्चा छुड़ाकर भागा युवक, लोगों ने घेरकर दबोचा और पुलिस के हवाले किया

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने जो हरकत की उससे हड़कंप मच गया। दरअसल उसने एक पांच महीने की बच्ची को छीनकर भागने की कोशिश की। लेकिन कुछ ही दूर पहुंचने के बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया। ये पूरी घटना खुरई शहरी थाना अंतर्गत बघोरा रेल्वे स्टेशन के पास हुई। जहां कथित बच्चा चोरी की कोशिश की गई।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की स्टेशन पर काम कर रहे मजदूर की 5 माह की बच्ची को दिनदहाड़े छीनकर भागने की कोशिश की गई। घटना की सूचना लगते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पुलिस थाने लेकर आये। युवक को मजदूरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। जो यूपी के ललितपुर का निवासी है।

 

 

 

बघोरा रेल्वे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। जहां दर्जनों मजदूर काम में लगे हुए हैं वहीं पर उनका डेरा भी है। जब सभी मजदूर काम कर रहे थे। तभी एक मजदूर की 16 साल की बहिन अपनी 5 महीने की भतीजी को खिला रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उससे बच्ची छीन कर भाग गया। युवती ने चिल्लाते हुए कुछ ही दूर मजदूरी कर रहे अपने भैया-भाभी को बताया। वहीं पर ठेकेदार के कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी ने घेराबंदी कर उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही डायल 112 भी पहुंच गई।

 

 

 

 

जीआरपी सागर को स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना भेजी गई। डायल 112 द्वारा आरोपी और पीड़ित परिवार को शहरी थाने लाया गया। पूछताछ में पता चला कि मजदूरी कर रहे ललितपुर निवासी मिथुन आदिवासी और उसकी पत्नि नब्दो के साथ मजदूरी कर रहे थे। उस समय डेरे पर उसकी बहिन दुर्गा उनकी 5 महीने की बच्ची को लिए हुए थी। तभी युवक ने बच्चा चोरी का प्रयास किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ललितपुर के नाराहट का निवासी छोटू खटीक है। आगे की कार्यवाई के लिए जीआरपी पुलिस उसे अपने साथ सागर ले गई थी।------


By - sagar tv news
12-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.