सागर- सीसी रोड में हुई बड़ी दरारें, फिर एक व्यक्ति की चली गई जान, 3 से 5 इंच तक दरारें

 

सागर के बीना अंतर्गत खिमलासा क्षेत्र में मौजूद एक सीसी सड़क जानलेवा साबित हो रही है। जो तस्वीरें सामने आई हैं वही ये बताने के लिए काफी हैं की सड़क बनाने के दौरान किस तरह की और क्या लापरवाहियां बरती गई हैं। करोंदा रेलवे गेट के पास दरार में बाइक का टायर फंसने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मृतक भगवान सिंह यादव उमरिया गांव के निवासी थे। बताया गया की जब वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे तभी दरार में बाइक का टायर फंस गया और नीचे गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई थी। जिससे उनकी जान चली गई।
बताया जा रहा है की खिमलासा-कंजिया तक बनी सीसी सड़क वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बनने लगी है। आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क के बीचों-बीच कई स्थानों पर 3 से 5 इंच तक चौड़ी और गहरी दरारें पड़ गई हैं। इन दरारों में बाइक के टायर फंसने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

किसान नेता ने मौके पर पहुंचकर वीडियो से प्रशासन को आइना दिखाया। साथ ही कहा की इन दरारों की वजह से पांच लोगों की दुखद जान जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक भगवान सिंह यादव निवासी उमरिया जो अपनी बाइक से बीना से अपने गांव लौट रहे थे। करोंदा रेलवे गेट के पास सड़क की दरार में बाइक का आगे का पहिया फंस गया। जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई। जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके बेटे दीपक यादव ने बताया कि सड़क की दरार की वजह से हादसा हुआ है। किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
उन्होंने वीडियो जारी कर इस सड़क की हकीकत बयां की। साथ ही प्रशासन को अवगत कराते हुए इसकी मरम्मत की मांग की ताकि घटनाएं न हों।


By - sagar tv news
12-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.