सागर- तालाब में समा गए दो मासूम बच्चे, इकलौते बेटे के जाने से सदमे में परिवार, दो घरों में मातम

 

सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत बलेह चौकी क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। जिसके बाद मातम पसर गया। दो मासूम बच्चे पैर फिसलने के बाद तालाब में जा गिरे। जिससे दोनों की जान चली गयी। साथ में मौजूद एक अन्य बच्चे ने भागकर लोगों को सूचना दी। लोग मौके पर पहुंचे दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। दुखद बात ये भी है की एक बच्चा अपने घर का इकलौता बेटा था। दोनों के पिता बाहर रहकर काम करते हैं। बताया गया दोनों बच्चे मवेशी लेकर वापस लौट रहे थे जो दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। एक बच्चा 11 जबकि दूसरा 12 साल का था। घटना के बाद से परिवार वालों का बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक सागर के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलेह पुलिस चौकी अंतर्गत बीते शानिवार को शाम के समय मोहली बीट स्थित चंदेना तालाब में ये घटना हुई। जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक अस्पताल रहली भेजा था।

बताया जा रहा है की गुड़ा खुर्द गांव के पास स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही अभयारण्य) के मोहली बीट में चंदेना तालाब के पास यह हादसा हुआ। 11 साल का लवकुश सिंह आदिवासी और 12 साल का शिवम यादव अपने एक अन्य साथी के साथ मवेशियों को लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तालाब किनारे पत्थर पर पैर फिसलने से दोनों बच्चे गहरे पानी में गिरने से उसी में समा गए। इस दौरान साथ में मौजूद बच्चे ने दौड़कर ग्रामीणों को सूचना दी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी।
घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम है। शिवम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। दोनों बच्चों के पिता मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।---


By - sagar tv news
12-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.