सागर- एक ही रात में अलग-अलग दो दुकानों के टूटे ताले, दो लाख का सामान समेट ले उड़े चोर | SAGAR TV NEWS
सागर जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं जिससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ रहा है आये दिन चोरी की वारदातें सामने आ आ रही हैं। इसी तरह सागर के खिमलासा थाना क्षेत्र में भी सीओ अलग अलग दुकानों से चोरी के मामले सामने आये। जहां ऑनलाइन कंप्यूटर और किराने की दुकान में चोरों ने धाबा बोलते हुए हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिससे पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
चोरी की लगातार घटनाओं से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के लोग काफी परेशान हैं। खिमलासा थाना अंतर्गत ऑनलाइन की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर फोटो कॉपी मशीन, प्रिंटर, कम्प्यूटर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। दुकान संचालक नकुल चंदेल ने बताया कि जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि दुकान का शटर खोलने पर पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी हुई है।
ऑनलाइन कंप्यूटर की दुकान के पास में ही बंटी साहू की किराना दुकान के भी ताले तोड़कर किराने के सामान की चोरी की गई है। दुकानदार बंटी साहू का कहना है की लोगों ने जानकारी दी की दुकान के ताले टूट गए हैं। मौके पर पहुंचकर देखा तो सामने आया की दुकान से काफी सामान चोरी चला गया है। उन्होंने बताया की करीब 50 से 60 हजार रूपए की चोरी हुई है। इन चोरी की घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।