बेटे के प्रेम-प्रसंग में माँ की जान ले ली, इतना पीटा की नहीं बच सकी, दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप !
बेटे के कथित प्रेम-प्रसंग की वजह से उसकी माँ को इतनी बेरहमी से पीटा गया की उसकी जान चली गई। घटना के बाद सनसनी फ़ैल गयी। सामने आया की एक पक्ष की युवती को भगा ले जाने की बात को लेकर दो पक्षों में तनातनी चल रही थी। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिए जाने के गंभीर आरोप हैं। मामला छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां मामले को जांच में लिया।
जानकारी के मुताबिक नौगांव थाना अंतर्गत सिल्वर सिटी में 55 साल की हरकुवंर नाम की महिला की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया। ऐसी जानकारी है की मृतिका का बेटा कुछ समय पहले आरोपी पक्ष की बेटी को अपने साथ ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चल रही थी। आरोप है की दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। उन्हें परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। फ़िलहाल पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है वहीं पुलिस जांच के बाद ही इसका असल पता चल सकेगा। फिलहाल जांच जारी है।------