आधी रात कच्चे दो मंजिला मकान में भीषण आग, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

 

देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रतन बजरिया स्थित सब्जी बाजार की संकरी गली में बने एक पुराने दो मंजिला कच्चे मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के हटा नगर के रतन बजरिया स्थित सब्जी मार्केट में बसंत पिता गोविंद अग्रवाल का एक पुराना पैतृक दो मंजिला कच्चा मकान है। यह मकान लंबे समय से बंद पड़ा था और उसमें कोई निवास नहीं करता था।

 

 

 

 

शनिवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अचानक मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब मकान से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देखीं तो तत्काल हटा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मकान के नीचे पड़े कचरे में किसी कारण आग लगी, जो धीरे-धीरे अंदर तक पहुंच गई। मकान के भीतर रखे पुराने टायरों ने आग को और भड़का दिया। चूंकि मकान कच्चा था और उसमें लकड़ी तथा छप्पर का निर्माण था, इसलिए आग ने कुछ ही देर में पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

 

 

संकरी गली होने के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में भी परेशानी हुई। ऐसे में नगर पालिका के पानी के टैंकर भी बुलाए गए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि मकान लंबे समय से बंद था और उसमें कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

 

 

 

 

इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि कचरे में लगी आग से यह हादसा हुआ। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास का घनी आबादी वाला इलाका भी इसकी चपेट में आ सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
13-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.