सोते बेटे पर बंदूक तानकर 15 लाख की लूट का दावा ! कथित डकैती से सनसनी, पुलिस को कहानी पर शक

 

एक कथित डकैती का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़ित परिवार का दावा है कि आधी रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और आठ वर्षीय बच्चे पर बंदूक तानकर 10 लाख रुपये नकद तथा करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।

 

 

 

 

हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। घटना एमपी के मुरैना जिले के चिन्नौनी थाना क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। कोरीपुरा-बर्रेड गांव निवासी दिलीप रजक की पत्नी मनीषा अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थीं, जबकि उनके पति ड्यूटी पर गए हुए थे।

 

 

 

 

महिला के अनुसार, देर रात दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। एक ने उनका मुंह दबा दिया, जबकि दूसरे ने आठ वर्षीय बेटे विवेक पर बंदूक तान दी। महिला का आरोप है कि बदमाशों ने बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखी नकदी और जेवरात की मांग की। बेटे की जान बचाने के डर से उन्होंने कथित रूप से 10 लाख रुपये से भरा बैग और करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बदमाशों को सौंप दिए।

 

 

 

 

 

पीड़ित परिवार का कहना है कि यह नकदी खेत खरीदने के लिए रखी गई थी और परिवार के एक सदस्य, जो सीआरपीएफ में पदस्थ हैं, उनके लिए सुरक्षित रखी गई थी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह परिजनों ने महिला को बेसुध अवस्था में पाया और घर का सामान बिखरा मिला। एक बक्सा घर की छत पर भी पड़ा मिला।

 

 

 

 

 

हालांकि, पुलिस इस पूरी कहानी को लेकर सतर्क है। जांच में सामने आया है कि जिस घर में कथित वारदात हुई, उसके बाहर सात लोग सो रहे थे, लेकिन किसी को कोई आहट तक नहीं हुई। इसके अलावा नकदी की रकम को लेकर परिवार के अलग-अलग सदस्यों के बयानों में भी अंतर पाया गया है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह वास्तव में डकैती की घटना है या इसके पीछे कोई और वजह है।


By - sagar tv news
13-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.