सागर में शराब के नशे में कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, उत्पात मचाकर हो गया फरार !

 

सागर के जिला अस्पताल के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां आरोप है की नशे में धुत एक कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके बाद सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान अफरा-तफरी का माहैल बन गया। घटना में तीन लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। जिसमें एक युवती भी शामिल है।

 

 

 

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। ये पूरा घटनाक्रम गोपालगंज थाना क्षेत्र के तीली अस्पताल के पास से सामने आया है। ऐसी बात भी सामने आई की युवक ने एसपी को अपना दोस्त बताते हुए कहा की उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वीडियो जितनी वीडियो बनाना हो बना लो। ऐसा घायलों ने बताया।

 

 

 

 

घटना को लेकर बताया जा रहा है की जिला अस्पताल के सामने शराब के नशे में धुत युवक ने कार से जमकर उत्पात मचाया। पहले तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को टक्कर मारी, इसके बाद चालक से विवाद करने लगा। जब लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उसने कार पीछे मोड़कर टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में एक युवती और दो युवक घायल हुए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

 

 

 

 

घायलों का आरोप था की फरार होने से पहले युवक धमकी देते हुए कहा रहा था की एसपी मेरा दोस्त है। जिसे वीडियो बनाना है बना ले, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। घटना के बाद शराबी एक रेस्टोरेंट पहुंचा जहां उसने संचालक से अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की और वहां से निकल गया।

 

 

 


इस बात की सूचना गोपालगंज पुलिस को दी गई थी। मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर रही है। जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही जा रही है। जांच जारी थी।------


By - sagar tv news
13-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.