दो हा-दसे और 6 बच्चों के सिर से छिना पिता का साया, पत्नी-बच्चे इंतजार करते रह गए पिता लौटे ही नहीं

 

दो अलग-अलग सड़क हादसों में अज्ञात वाहनों ने दो लोगों की जान ले ली। एक हादसे में एक इलेक्ट्रिशियन की जान चली गयी। वहीं दूसरी घटना में किसान ने दम तोड़ दिया। दोनों घटनाओं की वजह से 6 बच्चों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया। पत्नी और बच्चे घर पर इन्तजार करते ही रह गए लेकिन उनके पिता लौटे ही नहीं। दोनों घटनाएं उज्जैन जिले से सामने आई है। जहां अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो लोगों की जान गयी। पुलिस ने दोनों मृतकों की डेड बॉडी को अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू की है।

बताया जा रहा है की पहली घटना आगर रोड स्थित गायत्री नगर मोड़ की है। काजीपुरा निवासी 35 साल के संतोष बिलाला जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। रात में काम से साइकिल से घर लौट रहा था। उसके भाई सुरेश बिलाला ने बताया की रात करीब 10:30 बजे गायत्री नगर टर्न पर अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने संतोष की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। तस्वीरों में एक तेज रफ्तार ट्राला गुजरता हुआ दिखाई दिया है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। संतोष शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं।

वहीं दूसरी घटना सोडंग रोड की है। जहां सोडंग निवासी 38 साल के अनिल देपन अपनी इलेक्ट्रिक बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को भी टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल के भाई श्रवण ने बताया की वह खेती करता था, उसके चार बच्चे हैं। दोनों मामलों में पुलिस अज्ञात वाहन चालकों की तलाश कर रही है।---


By - sagar tv news
13-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.