होटल में महिला मित्र के साथ रंग-रलियां मना रहा था पति, पत्नी धुनाई कर कॉलर पकड़कर ले गई थाने

 

मैं तुम्हारी माँ को अपना खून दे रही हूं और तू लड़की को नचवायेगा, ये कहना था उस पत्नी का जिसने अपने पति को महिला मित्र के साथ होटल में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा। बस पत्नी आग बबूला हो उठी उसने आव देखा न ताव और पति की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पति का कॉलर पकड़ा और और सीधे थाने ले गई। ये हाई वोल्टेज ड्रामा एमपी के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र में हुआ। जहां पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया।

 

 

 

वहीं इस कहानी में मोड़ तब आया जब पुलिस को युवती ने बताया की युवक ने खुद को कुंवारा बताकर मंदिर में उसकी मांग भरी थी जिससे पुलिस भी हैरान रह गयी।
दरअसल पत्नी को पति पर शक था। उसका ये शक यकीन में तब बदल गया जब उसने रंगे हाथों अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। हंगामे का वीडियो सामने आया है।

 

 

 

 

रीवा के समान थाना अंतर्गत एक निजी होटल में अचानक ये घटनाक्रम होने से हड़कंप मच गया। पत्नी ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। गुस्साई पत्नी ने पति की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी सीधी जिले के रहने वाले हैं। दोनों ने पिछले साल 3 जुलाई को कोर्ट मैरिज की थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति लगातार सिम बदलकर उससे छिपकर रह रहा था। महिला को शक था कि उसका पति दूसरी लड़कियों से बात करता है।

 

 

 

 

रविवार को उसे पुख्ता जानकारी मिली की उसका पति रीवा के एक होटल में किसी लड़की के साथ रुका हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गई। जैसे ही वह कमरे में पहुंची तो आग बबूला हो उठी उसका पति एक युवती के साथ रंगरलियां मना रहा था। बस पत्नी ने पति की पिटाई शुरू कर दी और होटल से सड़क तक जमकर हंगामा किया।

 

 

 


वहीं कमरे में मौजूद युवती ने पुलिस को बताया की उसकी इस युवक से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। युवक ने खुद को कुंवारा बताया और धोखा देकर मंदिर में उसकी मांग भी भरी थी।
पति को थाने लेकर पहुंची पत्नी ने लिखित शिकायत की। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। साथ ही बयान भी दर्ज किये। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।------


By - sagar tv news
13-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.