युवती की आवाज में बात करने वाला निकला युवक, कई लोगों से ऐंठे रूपये, पीड़ित पहुंचे थाने
एक लड़की लोगों को फोन करती और बात करने के बाद पैसे ऐंठ लेती थी। इस वजह से कई घर की महिलाएं परेशान हो गयी। इस बात की पुलिस थाने में शिकायत की गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। क्योंकि लड़की की आवाज में वाकई कोई लड़की फोन नहीं करती थी बल्कि इसके पीछे एक युवक की करतूत थी। जिससे लोग परेशान थे। दमोह जिले की तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। जैसे ही इस बात की खबर पीड़ितों को मिली तो सभी थाने पहुंच गए और पैसे वापिस दिए जाने की बात कही।
जांच में सामने आया की लड़की की आवाज में लोगों से बात कर उनसे पैसे ऐंठने वाला युवक है जिसने 8 से 10 लोगों से पैसे ऐंठे। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी तेंदूखेड़ा थाना के पटी गांव का रहने वाला 35 साल का रुक्मण आदिवासी है।
सुंदर सिंह गोंड के मुताबिक एक लड़का लड़की की आवाज में उसके भांजे से बात करता था। उस लड़की से शादी के लिए भांजे ने 5000 रुपये भी लिए थे। जो उन्होंने दिए थे। लेकिन अब मालूम हुआ की वह लड़की नहीं लड़का है। अपने पैसे वापस चाहिए।
वहीं एक महिला का कहना था की युवक बेटे को लड़की की आवाज में बात कर उससे पैसे लेता था और परेशान करता था। जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने लड़की बने उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया है तो वह अपने पैसे लेने तेंदूखेड़ा थाने आई।
जबकि एक अन्य महिला रामकुमारी यादव ने बताया की उनके परिवार के लोगों से भी इस लड़के ने लड़की की आवाज में बात कर करीब 40 हजार रुपए लिए हैं। मामले में तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया की करीब 8 से 10 लोग शिकायत लेकर उनके पास आए थे। युवक लड़की की आवाज में बात कर पैसों की ठगी कर रहा था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।------