देर रात पत्नी-बच्चों से मिलने पहुंचा पति और हो गया भयंकर ब-वाल, चा-कूबाजी में दोनों पक्ष घा-यल

 

 

पति देर रात के समय अपनी पत्नी के घर बच्चों से मुलाक़ात करने पहुंचा। लेकिन तभी जोरदार हंगामा हो गया। जिसने हिंसक रूप ले लिया। पति का आरोप है की उसके साले ने उस पर चाक़ू से हमला किया। जबकि पत्नी का आरोप था की उसके पति ने उसके परिजनों से मारपीट की और खुद को घायल कर लिया। दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना उज्जैन जिले के देसाई नगर क्षेत्र से सामने आई है। पति ने पत्नी के भाई पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। जबकि पत्नी ने पति पर मारपीट, बच्चों के साथ हिंसा और खुद को घायल कर झूठा आरोप लगाने का दावा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों को चरक भवन में भर्ती कराया गया था। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।

घायल पति भरत जाटवा का कहना है की वह अपने बच्चों से मिलने अशोक नगर से देर रात पत्नी के घर पहुंचा। जहां ससुराल वालों से विवाद हो गया। उसका आरोप है कि पत्नी के भाई ने चाकू से उस पर हमला किया और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

वहीं पत्नी रानी जाटवा ने पति के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उसका कहना है कि उसका पति देर रात बच्चों से मिलने आया था। लेकिन बातचीत के दौरान विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की, बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता और भाई पर भी हमला किया। रानी का यह भी दावा है कि पति ने खुद अपने पैरों में चाकू मारकर उसके भाई को फंसाने की कोशिश की। उसका कहना है की साल 2021 में दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के बाद से पति उसका और बच्चों का खर्च नहीं उठाता। उसने घरेलू हिंसा, धमकाने और मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए।


By - sagar tv news
13-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.