शादी के दो महीने बाद पत्नी ने रची पति की ह त्या की साजिश, प्रेमी संग प त्थरों से कु चल कर उतारा मौ त के घाट

 

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि पति को जंगल ले जाकर पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया और शव को बड़े पत्थरों के नीचे छिपा दिया गया, ताकि वारदात का राज कभी सामने न आए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सिगरामपुरा निवासी मनीराम रैकवार लापता हो गया था। गुमशुदगी की जांच के दौरान 10 जुलाई को पुलिस ने अमरोनिया के जंगल में सर्च अभियान चलाया, जहां मनीराम का शव बड़े पत्थरों से ढका हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि मनीराम की हत्या कथित रूप से उसकी पत्नी शिवानी ने अपने प्रेमी अखिलेश पटेल और उसके साथी भरत यादव के साथ मिलकर की। पुलिस के अनुसार, तीनों ने पहले साजिश रची और फिर मनीराम की हत्या कर शव को पत्थरों के नीचे छिपा दिया, ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे।

जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, तौलिया, पेचकस, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। वहीं पूरे मामले की जांच अभी भी जारी है, ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दो महीने पहले जिस रिश्ते की शुरुआत सात फेरों के साथ हुई थी, उसका अंत हत्या जैसे जघन्य अपराध में होना हर किसी को झकझोर रहा है।


By - sagar tv news
13-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.