लाखों की हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा,भरोसेमंद ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड,11 लाख का सामान बरामद
लाखों रूपये की एक हाई प्रोफाइल में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसका मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि भरोसेमंद ड्राइवर ही निकला है। जिसके पास से करीब 11 लाख रूपये कीमत का सामान बरामद किया गया है साथ ही उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। जिसे चोरी का कुछ सामान बेचा गया था। मामला नर्मदापुरम जिले के पॉश रिवर व्यू कॉलोनी का है। जहां पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।
बताया जा रहा है की नर्मदापुरम की पॉश रिवर व्यू कॉलोनी में बीते कुछ दिनों पहले ही लाखों रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है की परिवार का भरोसेमंद कार चालक ही चोरी का मास्टरमाइंड निकला है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर करीब 11 लाख रुपये का चोरी गया सामान बरामद किया है।
बताया गया की बीते 5 जुलाई को सिविल कॉन्ट्रेक्टर कपिल शर्मा परिवार समेत जयपुर गए हुए थे। वापिस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिलने से वह दंग रह गए। घर से 9 लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम, करीब ढाई लाख कीमत की राडो घड़ी, एलईडी टीवी समेत लाखों का सामान गायब था। जांच के दौरान पुलिस को कार चालक वाजिद गुफरान सिद्दीकी पर शक हुआ। संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गयी जहां उसने चोरी करना कबूल किया।
आरोपी ने कुछ सामान इंदौर निवासी आफताब खान को बेचा। बाकी अपने घर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 कंप्यूटर सिस्टम, 8 लैपटॉप, राडो घड़ी, एलईडी टीवी, आरओ समेत करीब 11 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया है।