डेढ़ लाख कैश और चांदी के सिक्के लेकर फरार हुआ शातिर, CCTV में बिस्कुट खाते और नई शर्ट पहनते दिखा चोर

 

चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस के साथ-साथ लोगों को भी हैरान कर दिया। यहां एक शातिर चोर ने पहले दीवार में सेंध लगाकर कपड़ों के शोरूम में प्रवेश किया, फिर आराम से बिस्कुट खाए, नई शर्ट पहनी और उसके बाद करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला एमपी के नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र का है,

 

 

 

 

जहां गांधी भवन के सामने स्थित फैशन क्लीनिक्स कपड़ा शोरूम को रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात निशाना बनाया गया। बदमाश ने शोरूम के पास बन रही निर्माणाधीन इमारत का सहारा लिया और चौथी मंजिल की दीवार में करीब 2×2 फीट का छेद कर अंदर प्रवेश किया।

 

 

 

 

सोमवार सुबह जब शोरूम मालिक शिव माहेश्वरी दुकान खोलने पहुंचे तो काउंटर का गल्ला खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 1.5 लाख रुपये की नकदी और पूजा में उपयोग होने वाले चांदी के सिक्के लेकर फरार हो चुका था। खास बात यह रही कि उसने 10-10 रुपये की गड्डियां छोड़ दीं और केवल 200 व 500 रुपये के नोट ही समेटे।

 

 

 

 

सीसीटीवी फुटेज में चोर का बेहद अजीब व्यवहार भी सामने आया। फुटेज में वह चोरी से पहले दुकान में रखे बिस्कुट खाता दिखाई देता है। इसके बाद उसने शोरूम में टंगी नई शर्ट पहन ली और फिर आराम से चोरी को अंजाम देकर उसी रास्ते से फरार हो गया। फिलहाल फुटेज में केवल एक ही आरोपी दिखाई दे रहा है।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी किरण चौहान और कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


By - sagar tv news
14-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.