एक जगह देखकर भोंक रहे थे कुत्ते, मिट्टी से बाहर निकला था पैर, नदी किनारे जो मिला वो चौंकाने वाला है !
चरवाहे मवेशियों को लेकर नदी किनारे पहुंचे थे की तभी उन्हें कुत्तों के भोंकने की आवाजें सुनाई दी। उनकी नज़र मिटटी में दबे हुए मानव अंग पर पड़ी तो वो हैरान रह गए। क्योंकि मिट्टी में से एक पैर बाहर निकला हुआ था जिसे कुत्तों ने नोंच दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं FSL ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मामला रायसेन जिले के गैरतगंज के परासिया गांव से सामने आया। जहां नदी किनारे मिट्टी में दबी हुई डेड बॉडी दफन मिली है। जो करीब सात दिनों से लापता कारोबारी विजय जैन की बताई जा रही है। मौके से मिली चप्पल और मोबाइल के आधार पर बॉडी की पहचान हुई है।
शुरूआती जांच में गला रेतकर मर्डर करने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से बॉडी को दफनाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद रायसेन एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है की गैरतगंज तहसील के परासिया गांव के पास नदी किनारे चरवाहे बकरियां चराने पहुंचे थे। जहां कुछ कुत्ते एक ही जगह पर भोंक रहे थे। मिट्टी में से बॉडी का एक पैर बाहर निकला था। जिसे कुत्तों ने नोंच दिया था। सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। और बॉडी को बाहर निकाला। जिसकी पहचान विजय जैन के कपड़ों और उनकी कत्रिम आंख के आधार पर की गई। चेहरा काफी हद तक गल चुका था। वहीं एक पैर भी क्षतिग्रस्त मिला।
बताया गया की विजय जैन बीते 7 जुलाई की शाम से लापता थे। उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था वहीं घर पर ताला लगा था। तलाश करने के बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल जांच की जा रही है।