नीट पेपर लीक और युवाओं के भविष्य के मुद्दों पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, 200 किमी की साइकिल यात्रा

 

नीट पेपर लीक और युवाओं के भविष्य के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। वहीं अब कांग्रेस ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाते हुए मोर्चा खोल दिया है। इसी को लेकर इंदौर से भोपाल तक 200 किमी की साइकिल यात्रा शुरू की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में शुरू की गई इस यात्रा में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान प्रदेश के युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है।

 

 

दरअसल मध्य प्रदेश में शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के रोजगार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने इंदौर से भोपाल तक दो दिवसीय साइकिल यात्रा शुरू की है। जिसमें पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ, सत्यानारायण पटेल, सचिन यादव समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए।

 

 

इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग स्थित परिसर से साइक्लोथॉन की शुरुआत हुई। करीब 200 किलोमीटर लंबी यह यात्रा इंदौर से भोपाल पहुंचकर समाप्त होगी। रास्ते भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने यात्रा का स्वागत किया।

 

 

इस दौरान जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया और कहा की प्रदेश में पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस ने सरकार से परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष बनाने, खाली पदों पर भर्ती करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को दोहराया है।

 

 

वहीं पूर्व मंत्रियों ने कहा की कांग्रेस शिक्षा और रोजगार जैसे जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। युवाओं को बेहतर शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन वर्तमान सरकार इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रही।

कांग्रेस इस साइक्लोथॉन को युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मुहिम बता रही है।

 

 


By - sagar tv news
14-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.