खुलेआम लग रहे जुआ के दांव, पुलिस चालानी कार्यवाई में मशरूफ जुआरियों की मौज, सामने आये वीडियो !

 

एक तरफ पुलिस कहती है की जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस चेकिंग और चालानी कार्यवाई में उलझी रहती है और जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हैं की वह चेकिंग पॉइंट से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर बेख़ौफ़ जुआ खेलते हैं। हार जीत के दाव लगाए जाते हैं लेकिन पुलिस चेकिंग और चालान में ही मशगूल रहती है। सामने आये वीडियो राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास के बताये जा रहे हैं। जहां जुआरी पुलिस चौकी के नजदीक जुआ खेल रहे हैं। लेकिन कोई कार्यवाई नहीं की जा रही। वीडियो में देखा जा सकता है की जुआरी कितने आराम से और आसानी से दांव लगा रहे हैं। ये मामला कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

जानकारी के मुतबिक जहां युवक जुआ खेल रहे थे वहां से पुलिस की दूरी बहुत ज्यादा दूर नहीं है लेकिन कार्यवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। सामने आई तस्वीरों में नज़र आ रहा है की सड़क किनारे कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। जिन्हे शायद पुलिस का खौफ नहीं है। तभी वह बेख़ौफ़ होकर दांव लगा रहे हैं।

 


इसके अलावा सवाल ये भी है की राजधानी भोपाल में पुलिस जोर शोर से वाहनों की चेकिंग कर रही है। जिनमें हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य तरह के उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाई की जा रही है। लेकिन इस तरह की गतिविधियों पर आखिर क्यों ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

 

मामले सामने आने के बाद कई तरह की बातें कही जा रही है। स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है साथ ही सवाल ये भी उठ रहा है की जब खुलेआम इस तरह से जुआ खेला जा सकता है तो अन्य जगहों पर क्या स्थिति होगी। खैर मामला सामने आने के बाद अब देखने वाली बात होती है की आगे क्या कार्यवाई की जाती है। सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

 


By - sagar tv news
14-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.