स्कूल से निकलकर तालाब में नहाने पहुंचे दो छात्र पानी में समाये, अगले दिन मिल सके लेकिन...

 

नवोदय स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र तालाब में नहाने गए हुए थे लेकिन दोनों अचानक से लापता हो गए। गहराई में जाने से दोनों छात्र पानी में ही समा गए। मंगलवार को एक छात्र की डेड बॉडी तालाब में मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। तत्काल पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दूसरे छात्र की बॉडी भी बरामद की गयी। घटना उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां नवोदय स्कूल के दो छात्रों की तालाब में डूबने से दर्दनाक जान चली गई। स्कूल के पास ही तालाब से दोनों की डेड बॉडी बरामद की गयी। घटना के बाद पूरे विद्यालय परिसर और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है की दोनों छात्र सोमवार शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह तालाब में एक छात्र की बॉडी मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। तालाब में दलदल और गहराई होने से दूसरे छात्र की तलाश में काफी कठिनाई आई। कई घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद दूसरे छात्र की भी बॉडी बरामद की गयी।

घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल के मुताबिक दोनों बच्चे विद्यालय स्टाफ के परिवार से थे। शुरूआती जांच में सामने आया की दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी जान चली गई। पुलिस ने दोनों बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों छात्र स्कूल परिसर से बाहर कैसे पहुंचे और घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।--


By - sagar tv news
14-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.