चिकन शॉप संचालक की गोली मार कर हत्या से फूटा गुस्सा, NH-43 पर चक्काजाम,आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

 

एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। शहडोल को छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-43 पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे, जिससे हाईवे पर घंटों तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। घटना एमपी के शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर की है। जानकारी के मुताबिक, चिकन शॉप संचालक रज्जन कहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि आदतन अपराधी बताए जा रहे राजकुमार शर्मा दुकान के सामने कथित तौर पर हवाई फायरिंग कर रहा था। जब रज्जन कहार ने इसका विरोध किया और फायरिंग बंद करने को कहा, तो आरोपी ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल रज्जन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

हत्या की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अमलाई थाना क्षेत्र के श्रीवास्तव मोड़ स्थित नेशनल हाईवे-43 पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं थे।

 

 

पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आता है।

 

 


By - sagar tv news
14-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.