परिचित ने विश्वास में लेकर किया धोखा,खाते से निकाल लिए 5 लाख, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाई !

 

जमीन का सौदा कराये जाने के बाद किसान के साथ धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। जहां परिचित ने ही विश्वास मिलकर नया खाता खुलवाया, जिसमें पाना मोबाइल नंबर खाते से लिंक कराया और यूपीआई के माध्यम से करीब पांच लाख रूपये निकाल लिए। मामला उज्जैन जिले के बड़नगर थाना अंतर्गत सामने आया है। जहां सतवासा गांव निवासी किसान राजेश परमार ने धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। साथ ही कार्यवाई की मांग की गयी। आरोप है की इससे पहले बड़नगर थाने में शिकायत की थी लेकिन अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी।

पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही सुनील सोलंकी ने विश्वास में लेकर उनके साथ जालसाजी की है। शिकायतकर्ता राजेश परमार के मुताबिक करीब नौ महीने पहले अपनी कृषि भूमि का सौदा धार जिले के पिपलदा निवासी विकास के साथ किया था। जिसमें सुनील सोलंकी की भूमिका रही। शिकायत में बताया की जमीन बिक्री की राशि में से 4 लकह 44 हजार रूपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिवाजी पथ, बड़नगर शाखा में खुलवाए गए नए खाते में जमा कराए गए थे। आरोप है कि खाता खुलवाते समय सुनील सोलंकी ने अपना मोबाइल नंबर खाते से लिंक कराया और पासबुक भी अपने पास रख ली।
राजेश परमार का कहना है की वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। जिसका फायदा उठाकर उनसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। बाद में बैंक एप और यूपीआई के माध्यम से धीरे-धीरे खाते से पूरी राशि निकाल ली गई। करीब 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

साथ ही पीड़ित का ये भी आरोप है की मामले की शिकायत थाना बड़नगर में करने के बावजूद पिछले आठ महीने से एफआईआर दर्ज नहीं की गई। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर प्रकरण दर्ज करने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने एसपी से सुनील सोलंकी समेत उसके कथित 4-5 साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।-----


By - sagar tv news
14-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.