सागर- पैदल नहीं साइकिल से स्कूल जाएंगे बच्चे, साढ़े 7 सौ साइकिलें बांटी, गोपाल भार्गव की बड़ी घोषणा

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में अब छात्र छात्राओं को पैदल स्कूल नहीं आना पड़ेगा। बल्कि अब साइकिल से स्कूल आने जाने में सुविधा होगी। खासकर दूर-दराज से आने वाले बच्चों को ज्यादा आसानी होगी। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने साढ़े 7 सौ से ज्यादा बच्चों को तोहफा देते हुए उन्हें निःशुल्क साइकिल वितरित की हैं। इसके अलावा छात्राओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से एक बड़ी घोषणा करते हुए गोपाल भार्गव ने अतिरिक्त कक्ष बनवाने की भी बात कही।

दरअसल गढ़ाकोटा में सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्व मंत्री विधायक गोपाल भार्गव ने शिरकत की और 762 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी। इसके पहले उन्होंने क्लासरूम और मंच का नवीनीकरण सात कक्षों का टीनशेड साथ ही प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 15 स्कूलों के 762 छात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलो का वितरण किया गया। जिसमें संदीपनी स्कूल समेत कई अन्य स्कूलें शामिल हैं। जिनके छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में पहुंचे थे।
इस दौरान गोपाल भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से स्कूल आने वाली छात्राओं को होने वाली कठिनाइयों को कम करने साइकिल वितरण योजना चलाई जा रही है। गोपाल भार्गव बोले की साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा। स्कूल तक उनकी पहुंच आसान होगी। पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या में भी कमी आएगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, कई पार्षद, स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक समेत कई अन्य लोगों की मौजूदगी रही।-


By - sagar tv news
14-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.