राशन की बोरी में निकलीं जानवर की हड्डियां! गेहूं लेने से भड़के ग्रामीण, दुकान सील | SAGAR TV NEWS |

 

गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन में ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एमपी के सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बांटे जा रहे गेहूं की बोरी से जानवर की हड्डियां मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हड्डियां देखते ही ग्रामीणों ने राशन लेने से इनकार कर दिया और उचित मूल्य की दुकान के सामने जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

मामला टीकमगढ़ जिले का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम लक्ष्मणपुरा की उचित मूल्य दुकान बंद होने के कारण वहां के हितग्राहियों को नन्ही टेहरी स्थित दुकान से राशन वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान लाभार्थी कोमल लोधी और परम लोधी के सामने जब गेहूं की एक बोरी खोली गई, तो उसमें जानवर के सिर और पैरों की हड्डियां दिखाई दीं।

 

 

पहले तो लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब पूरी बोरी खाली कराई गई, तो गेहूं के बीच कई हड्डियां मिलने से मौजूद लोग भड़क उठे। ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए राशन लेने से साफ इनकार कर दिया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल राशन वितरण रुकवाया और उचित मूल्य की दुकान को सील कर दिया। साथ ही प्रभावित गेहूं को वापस लेकर उसकी जगह नया राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

 

 

इस घटना ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए भेजे जाने वाले राशन में यदि इस तरह की लापरवाही होगी, तो लोगों का सरकारी व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा।

 

 

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गेहूं की बोरी में जानवर की हड्डियां पहुंचीं कैसे? क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर सप्लाई व्यवस्था में कोई बड़ी गड़बड़ी? फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

 

 


By - sagar tv news
14-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.